Dr. Raman Singh : विधानसभा अध्यक्ष 12 नवम्बर को जिले के प्रवास पर

VIKASH KHALKHO
Dr. Raman Singh

Dr. Raman Singh : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव पहुंचेंगे और एकता मार्च समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव पहुंचकर डामरीकरण भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.20 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचेंगे और दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन करेंगे।

READ MORE : CG News : डोंगरगांव पुलिस की बड़ी सफलता-हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव पहुंचेंगे और खेल संघों की साथ बैठक लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शाम 5.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *