Abhanpur Breaking : भारत माला प्रोजेक्ट के कंटेनर में भीषण आग, 2 की दर्दनाक मौत….

Parivesh

अभनपुर : Abhanpur Breaking : भारत माला प्रोजेक्ट के तहत कार्यरत एक कंटेनर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह हृदयविदारक घटना अभनपुर क्षेत्र में घटित हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण कंटेनर के भीतर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आरोप है कि प्रोजेक्ट स्थल पर विद्युत व्यवस्था सही तरीके से नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद प्रोजेक्ट में कार्यरत शालीमार कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही पूर्वक कार्यशैली के चलते यह दुखद घटना हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी, एसपी और सीएसपी को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *