Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के 9 शहर बनेंगे सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट, 2700 वॉलेंटियर्स होंगे तैयार

छत्तीसगढ़ के 9 शहर बनेंगे सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट, 2700 वॉलेंटियर्स होंगे तैयार

छत्तीसगढ़ सरकार ने “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 9 शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा, धमतरी और दंतेवाड़ा जिलों में कुल 2700 वॉलेंटियर्स तैयार किए जाएंगे।

हर जिले से 300 वॉलेंटियर्स चुने जाएंगे, जिन्हें दो दिन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में उन्हें युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि यह पहल राज्य की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाएगी। नागरिकों को भी ऐसी परिस्थितियों में बेहतर तरीके से सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित करना आज की ज़रूरत है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here