Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : फेरीवाले बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी, रायपुर रेंज...

Raipur Crime : फेरीवाले बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी, रायपुर रेंज पुलिस ने 13 तस्करों को दबोचा, कपड़ों के ढेर में छिपा रखा था गांजा, 1.98 करोड़ का माल जब्त

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर रेंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 378 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपए बताई जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा सप्लाई के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा बेचने वाला फेरीवाला बताकर बाइक से गांजा तस्करी कर रहे थे। बाइक की पिछली सीट के पीछे कपड़ों के ढेर की आड़ में लोहे का विशेष कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। बाहर से देखने पर वे सामान्य स्ट्रीट वेंडर नजर आते थे।

Raipur Crime : रायपुर रेंज आईजी ने बताया कि तकनीकी निगरानी, मुखबिर सूचना और अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर लगातार जांच के चलते तस्करों की यह नई चाल भी नाकाम हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा क्षेत्र से लाकर मध्यप्रदेश में सप्लाई किया जाना था।

Raipur Crime : महासमुंद जिले में बसना और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 247 किलो गांजा जब्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी 7 मोटरसाइकिलों में गांजा लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के निवासी शामिल हैं।

Raipur Crime : वहीं धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान 131 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। यहां भी आरोपी कपड़ा फेरी का बहाना बनाकर तीन बाइक में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

Raipur Crime : पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 11 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, नगदी और गांजा छिपाने में इस्तेमाल किए गए लोहे के जाले भी जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क है, जो लगातार तस्करी के नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था।

Raipur Crime : रायपुर रेंज पुलिस इससे पहले एम्बुलेंस, केला ट्रांसपोर्ट, मूवर्स एंड पैकर्स, बस, ट्रेन और ऑटो की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भी खुलासा कर चुकी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here