Chhattisgarh ISIS Network : छत्तीसगढ़ में ISIS की बड़ी साज़िश, रायपुर-भिलाई के 2 नाबालिग ATS के रडार पर….

0
128
Chhattisgarh ISIS Network
Chhattisgarh ISIS Network

Chhattisgarh ISIS Network : रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में आतंकी संगठन ISIS का नेटवर्क बनाने का प्रयास सामने आया है। ATS ने इस मामले में दो नाबालिग युवकों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तान स्थित ISIS के हैंडलर्स इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर रहे थे। जांच में पता चला कि पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहा था और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से भारतीय किशोरों को कट्टरपंथी विचारधारा के लिए उकसाया जा रहा था।

Chhattisgarh ISIS Network : पहचाने गए दो युवकों में से एक रायपुर और दूसरा भिलाई का निवासी है, उम्र क्रमशः 16 और 17 साल बताई जा रही है। ATS ने इनके मोबाइल से कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले मैसेज और वीडियो संदेश बरामद किए हैं। एजेंसी का कहना है कि ISIS इन नाबालिगों के जरिए अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।

READ MORE : Dongergarh Naxal Encounter : डोंगरगढ़ में नक्सल मुठभेड़ : घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम…

ATS ने इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट के जरिए युवाओं को ग्रुप चैट में जोड़कर जिहादी विचारधारा और स्थानीय मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित किया। ATS की स्थापना के बाद यह पहला मामला है, जिसमें उन्होंने सीधे UAPA अधिनियम, 1967 के तहत FIR दर्ज की है।

READ MORE : Raipur Shelter : रायपुर रैन बसेरा के बुरे हाल, टूटी खिड़कियाँ, गंदे बिस्तर…बेघरों को नहीं राहत

जांच एजेंसी ने कहा कि देश विरोधी तत्वों के संपर्क को लगातार ट्रैक किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here