खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को लाठी फाइट में पहला गोल्ड…

Parivesh

छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में लाठी फाइट स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। यह सफलता अर्जुन कुमार और अनंत स्वर्णकार की शानदार प्रस्तुति के चलते मिली। प्रतियोगिता 11 से 13 मई तक बिहार में आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ से 15 सदस्यीय दल, जिसमें 11 खिलाड़ी और 4 अधिकारी शामिल हैं, इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में से 6 कोरबा, 4 बालोद और 1 रायपुर जिले से हैं।

जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ ने कलारिपयात्तु खेल में खेलो इंडिया स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत को राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *