रायपुर निगम के 10 जोनों में आएंगे डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी……

रायपुर | राज्य सरकार ने नगर निगमों में प्रशासनिक कार्यों को और मज़बूत करने के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगमों में अब डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों को जोन कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने की तैयारी है।

रायपुर नगर निगम में इस बदलाव का सबसे बड़ा असर देखने को मिलेगा, जहां अनुमान है कि करीब 15 राप्रसे अधिकारी अलग-अलग ज़ोन में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। यह प्रक्रिया सुशासन तिहार के बाद इसी महीने शुरू हो सकती है।

इस दिशा में पूर्व में भी प्रयास हो चुके हैं। तारनप्रकाश सिन्हा, पुलक भट्टाचार्य और अरविंद शर्मा जैसे राप्रसे अफसर पहले भी निगम में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वर्तमान में यूएस अग्रवाल, डॉ. अंजलि शर्मा और राजेंद्रप्रसाद गुप्ता निगम में कार्यरत हैं, जिनमें से श्री गुप्ता सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

यह कदम प्रशासन को निचले स्तर पर और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories