Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई,...

Raipur Crime: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 100 से अधिक बदमाशों पर केस दर्ज, हथियार व कड़ा जब्त

0
154

Raipur Crime: रायपुर: गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रायपुर पुलिस ने अपराधियों, बदमाशों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान 111 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

Raipur Crime: पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। झांकी के दौरान 10 से अधिक आरोपियों से चाकू और कैंची जैसे हथियार बरामद किए गए। साथ ही, भीड़ में कड़ा पहनकर लोगों को घायल कर रहे शरारती तत्वों से लगभग 20 किलोग्राम वजनी कड़े जप्त किए गए।

 

 

 

Raipur Crime: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।08-09 सितंबर की दरम्यानी रात को झांकी के दौरान 100 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि एक आरोपी को चोरी करते हुए मौदहापारा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। इसके अलावा, 10 से अधिक नाबालिग संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को थाने बुलाया गया और कड़ी समझाइश के बाद सुपुर्द किया गया। रायपुर पुलिस का यह विशेष अभियान आने वाले त्योहारों में भी जारी रहेगा, ताकि शांति, सुरक्षा और सौहार्द बना रहे।

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here