Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh BREAKING NEWS: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत, मिले...

BREAKING NEWS: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत, मिले 452 वोट

0
315
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS:नई दिल्ली : NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

BREAKING NEWS:BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

BREAKING NEWS:लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था।

BREAKING NEWS:चुनाव जीतने के बाद राधाकृष्णन अब जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

BREAKING NEWS:देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को संसद भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। मतदान से पहले सुबह 9.30 बजे सभी एनडीए सांसदों की एक ब्रेकफास्ट मीटिंग भी हुई।

BREAKING NEWS:चुनाव में मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच था। संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—को मिलाकर कुल 781 सांसदों को मतदान करना था, जिसमें से 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 13 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, जिनमें बीआरएस के 4, बीजेडी के 7, अकाली दल का 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

BREAKING NEWS: एनडीए के 427 सांसदों ने मतदान किया। शाम 6 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद परिणाम सामने आया, जिसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले और उन्होंने उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। यह चुनाव भारत के संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए उपराष्ट्रपति का चयन हुआ।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here