Jabalpur News : ग्वारी गांव के पास कार ने मारी मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर तीन की मौत 6 घायल, अनियंत्रित होकर कार भी पलटी

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर के पाटन शहपुरा रोड पर ग्वारी गांव के पास एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके दो लड़के घायल हो गए जिसमें से एक की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई ब। बताया जाता है कि शहपुरा रोड में रहने वाले शेख रफीक की पत्नी शकीला बी अपने दो लड़के शोएब और रमजान के साथ शहपुरा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी जैसे ही वह ग्राम ग्वारी के पास पहुंची इसी दौरान एक कार से उनकी टक्कर हो गई टक्कर के बाद कार भी आ नियंत्रित होकर पलट गई।

Jabalpur News : वहीं इस घटना में शकीला बी शोएब और रमजान को गंभीर चोटें आई तीनों को पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर शकीला को मृत घोषित कर दिया गया वहीं शोएब और रमजान को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है जहां पर शोएब की भी देर रात मौत हो गई। वही एक अन्य महिला फागुनीबाई की भी मौत हुई है.

Jabalpur News : बताया जाता है कि फ़गनी बाई को टक्कर लगी थी जिसके चलते हुए नाले में गिर गई थी जिसके बाद रविवार को उसकी उसकी लाश नाले में से निकाली गई। वही कर में सवाल लोग भी घायल हो गए हैं जिनकी संख्या तीन बताई जा रही है जिनका जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *