Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Bhagirathpura Water Contamination : राहुल गांधी का कल इंदौर दौरा : भागीरथपुरा...

Bhagirathpura Water Contamination : राहुल गांधी का कल इंदौर दौरा : भागीरथपुरा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, सुरक्षा के लिए CRPF और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar elections
Bihar elections

Bhagirathpura Water Contamination : इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे उन परिवारों का दर्द साझा करेंगे जिन्होंने प्रशासनिक लापरवाही के कारण अपने अपनों को खोया है।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा: राहुल गांधी की Z+ श्रेणी सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को CRPF की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। डीसीपी राजेश व्यास और सीआरपीएफ अधिकारियों ने उन गलियों और घरों का रूट मैप तैयार किया जहाँ राहुल गांधी जाने वाले हैं। सुरक्षा के लिहाज से एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की जा रही है और ऊँची इमारतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

इन परिवारों से करेंगे मुलाकात: जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सबसे पहले 6 महीने के मासूम अव्यां साहू के घर जाएंगे। इसके बाद वे गीता बाई, अशोक सिंह और एक अन्य मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। व्यक्तिगत मुलाकातों के बाद वे संस्कार मंगल गार्डन में अन्य प्रभावित परिवारों और बीमार हुए लोगों से सामूहिक रूप से चर्चा करेंगे।

सियासी हलचल और प्रशासनिक चौकसी: राहुल गांधी के राष्ट्रीय समन्वयक सुशांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह दौरा पूरी तरह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मुस्तैद है। डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सीआरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर रूट क्लीयरेंस दिया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here