Mahasamund News : तुमगांव में अनैतिक गतिविधियों से तंग आकर लोगों ने संभाली कमान, चार महिलाओं को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Sahu
Mahasamund News

Mahasamund News : महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के किनारे लंबे समय से चल रहे कथित अनैतिक कार्यों से परेशान तुमगांव नगर पंचायत के नागरिकों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने चार महिलाओं को आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाते हुए पकड़कर तुमगांव पुलिस के हवाले किया। इन महिलाओं की पहचान रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल सभी महिलाएं पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Mahasamund News : स्थानीय पार्षदों और रहवासियों का कहना है कि यह गतिविधियां काफी समय से राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे चल रही थीं, जिसकी शिकायतें पहले भी होती रही हैं। लोगों को जब इन महिलाओं की मौजूदगी की सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और चारों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Mahasamund News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Mahasamund News : गौरतलब है कि हाल ही में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा इन गतिविधियों की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके अगले ही दिन एक महिला की ओर से छेड़छाड़ की शिकायत पर उसी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई थी।

Mahasamund News : अब, स्थानीय लोगों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पूरे अनैतिक नेटवर्क की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Mahasamund News : पुलिस की जांच से यह साफ होगा कि इन महिलाओं की भूमिका क्या थी और कहीं यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं। अब सबकी निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *