Sunday, September 20, 2026
Home Chhattisgarh Land Encroachment : बलरामपुर : गौठान मद की भूमि पर अतिक्रमण का...

Land Encroachment : बलरामपुर : गौठान मद की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप निराधार, भाजपा नेता अनूप गुप्ता ने बताई 80 साल पुरानी रिहाइश

Land Encroachment :  आनंद चौरसिया/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ग्राम कछिया में भाजपा नेता अनूप गुप्ता पर गौठान मद की भूमि पर अतिक्रमण करने संबंधी वायरल हो रही खबरें निराधार बताई गई हैं। अनूप गुप्ता ने इसे अपनी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एक प्रायोजित साजिश करार दिया है।

Read More : Viral News : जब 50 के पिता और 17 साल के बेटे ने रच डाला इतिहास, एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू, जानें यह अद्भुत वाकया

Land Encroachment : 70-80 साल पुरानी है रिहाइश

अनूप गुप्ता से बात करने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया जा रहा है, उस पर उनके परिवार का कब्जा पिछले 70 से 80 वर्षों से है। यह रिहाइश उनके परदादा के समय से चली आ रही है, जहां घर बनाकर निवास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौठान मद की इस भूमि पर केवल उनका ही परिवार नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय सहित 12 से 15 परिवार विगत 70-80 वर्षों से निवास कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

Land Encroachment : हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखी थी भूमि

अनूप गुप्ता ने बताया कि करीब पाँच-छह वर्ष पहले इस भूमि को गौठान निर्माण के लिए चिन्हांकित किया गया था। हालांकि, इस पर निवास कर रहे सभी सदस्यों ने मिलकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने निवासियों की याचिका स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया था।

न्यायालय ने निर्देश दिया था कि :

“उक्त भूमि पर निवास करने वाले किसी भी सदस्य को बेदखल न किया जाए और गौठान का निर्माण गांव के किसी अन्य स्थान पर कराया जाए।”

इस आदेश के बाद निवासरत सदस्यों ने भूमि को सुरक्षित मानकर अपना जीवनयापन जारी रखा है। अनूप गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार के नए जगह पर कोई अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।

Land Encroachment : व्यक्तिगत दुश्मनी का आरोप

अनूप गुप्ता, जो क्षेत्र के एक वरिष्ठ भाजपा नेता और सम्मानित व्यक्ति हैं, ने इन खबरों को व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के एक असामाजिक व्यक्ति सुरेश गुप्ता द्वारा व्यक्तिगत खुन्नस के कारण उन्हें लगातार परेशान करने का काम किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here