IND vs AUS: भारत का टी-20 सीरीज पर कब्ज़ा, 5वां मैच बारिश के चलते धुला, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अजेय

IND vs AUS/ब्रिस्बेन: आज टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। जी हां, आज पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे मैच बेनतीजा घोषित किया गया।

इससे पहले भी पहला मुकाबला मौसम की वजह से पूरा नहीं हो सका था। हालांकि भारत ने तीसरा और चौथा टी20 जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।आज ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में बारिश ने टीम इंडिया की लय तोड़ी लेकिन सीरीज जीत पर कोई असर नहीं पड़ा।

Read More : Viral News : जब 50 के पिता और 17 साल के बेटे ने रच डाला इतिहास, एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू, जानें यह अद्भुत वाकया

IND vs AUS वहीं आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस मैच के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत शानदार रही। 4.5 ओवर तक बिना कोई विकेट खोए 52 रन बने थे। शुभमन गिल 29 और अभिषेक शर्मा 23 रन बनाकर नाबाद थे, तभी तेज बारिश ने मैच रोक दिया। बिजली कड़कने की वजह से दर्शकों को सीटें खाली करनी पड़ीं और अंततः अंपायरों ने मुकाबले को बेनतीजा घोषित कर दिया।

भारत की सीरीज में दमदार वापसी

IND vs AUS हालांकि पांचवां मैच अधूरा रहा, लेकिन भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। दूसरे मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने तीसरे और चौथे टी20 में शानदार जीत दर्ज की। तीसरे मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की, जबकि चौथे मुकाबले में 48 रनों से बाजी मारी। यह जीत दिखाती है कि भारत लगातार प्रदर्शन में स्थिरता बनाए हुए है।

Read More : cricket news t 20 : तीसरा टी-20: टिम डेविड के 74 और स्टोयनिस की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया

ऑस्ट्रेलिया में लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर टी20 क्रिकेट में दबदबा बनाए रखा।

  • 2020/21 में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती।
  • 2022 में भी भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की।
  • 2024/25 में पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीती।
  • और अब 2025 में फिर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी।

देखा जाए तो इस सीरीज में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ियों ने टीम को नई दिशा दी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories