cricket news t 20 : तीसरा टी-20: टिम डेविड के 74 और स्टोयनिस की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया

Sanjay Sahu
cricket news t 20

cricket news t 20 : होबार्ट : होबार्ट में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। टीम की ओर से टिम डेविड ने 38 गेंदों पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि मार्कस स्टोयनिस ने 39 गेंदों पर 64 रन बनाए।

cricket news t 20 : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टॉस जीतने के बाद उत्साह में दोनों हाथ उठाकर हवा में लहराते हुए जश्न मनाया।

 

READ MORE: IND W vs SA W Final 2025 : विश्व विजेता बनने की आस : महिला वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भोपाल में विशेष हवन-पूजन…

 

cricket news t 20 : ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 43 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने ट्रैविस हेड (6 रन) और जोश इंग्लिस (1 रन) को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल मार्श (11 रन) और मिचेल ओवेन (0) को पवेलियन भेजा।

cricket news t 20 : टिम डेविड ने 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 7वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े, जिनमें से एक 129 मीटर लंबा था और बॉल स्टेडियम की छत से टकराई। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए 1000 टी-20 रन पूरे किए।

cricket news t 20 : मार्कस स्टोयनिस ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 18वें ओवर में अर्शदीप की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी बनाई। टिम डेविड 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच होकर आउट हुए।

cricket news t 20 : मैथ्यू शॉर्ट को जीवनदान मिला जब अर्शदीप सिंह से उनका कैच ड्रॉप हुआ। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने भी पावरप्ले के दौरान टिम डेविड का कैच छोड़ दिया था। भारतीय टीम इस मैच में पहली बार होबार्ट में टी-20 खेल रही है। भारत 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर टीम यह मैच हार जाती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी, क्योंकि पहला मैच बेनतीजा रहा था।

cricket news t 20 : भारत की प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

cricket news t 20 : ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, शॉन एबट।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *