IND W vs SA W Final 2025 : विश्व विजेता बनने की आस : महिला वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भोपाल में विशेष हवन-पूजन…

Women’s Cricket World Cup 2025 : दतिया/भोपाल। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले से पहले पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस महामुकाबले में भारतीय महिला टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए राजधानी भोपाल में विशेष हवन-पूजन और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

Women’s Cricket World Cup 2025 : भोपाल के सोनागिरी चौराहे पर एक विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच सभी ने देश की ‘शेरनियों’ की जीत के लिए कामना की।

“हमारी खिलाड़ी सिर्फ गेंद और बल्ला नहीं चलातीं, बल्कि देश का सम्मान, साहस और जज़्बा लेकर मैदान में उतरती हैं।” – भोपाल में मौजूद एक प्रशंसक का कहना है।

READ MORE : IND vs BANG : बारिश ने रोका रोमांच : भारत-बांग्लादेश मुकाबले की शुरुआत में देरी

जीत के लिए बढ़ी उम्मीदें

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी दमदार बल्लेबाजी, तेज तर्रार फील्डिंग और धारदार गेंदबाजी से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा किया है। खिलाड़ियों के बेहतरीन स्पोर्ट्समैनशिप और फिटनेस ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब विश्व स्तर पर किसी से कम नहीं है।

इधर, दतिया के क्रिकेटप्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय खिलाड़ियों को स्मृति मंधाना और ऋचा घोष से एक धुआंधार और निर्णायक पारी की उम्मीद है

आज महामुकाबला

आज, रविवार को महिला विश्व कप 2025 के अंतिम पड़ाव में, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह महामुकाबला खेला जाएगा। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर होने वाले इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह पहली बार विश्व विजेता बनकर इतिहास रचेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories