Thursday, August 27, 2026
Home Sports IND vs NZ, 2nd ODI : केएल राहुल का धमाकेदार शतक,...

IND vs NZ, 2nd ODI : केएल राहुल का धमाकेदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 285 रनों का लक्ष्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 284 रन बनाए। इस मुकाबले के हीरो रहे केएल राहुल, जिन्होंने दबाव में बेहतरीन संयम दिखाते हुए 92 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली। यह राहुल के वनडे करियर का आठवां शतक रहा। उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

कप्तान शुभमन गिल का अहम योगदान

कप्तान शुभमन गिल ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 56 रन बनाए। गिल और राहुल की साझेदारी ने भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि सीनियर बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Read More : IND vs NZ ODI: वडोदरा में सीरीज़ का आगाज़, न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत

रोहित और कोहली रहे फ्लॉप

भारतीय पारी के दौरान रोहित शर्मा 38 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली ने 29 गेंदों में 23 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 27 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम इंडिया 280 के पार पहुंच सकी।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का संघर्ष

न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 8 ओवरों में 56 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना सके।

राजकोट वनडे में सीरीज पर नजर

यह मुकाबला राजकोट के नीरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम है। अगर भारत यह मुकाबला जीत लेता है तो वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि हार का मतलब सीरीज गंवाना होगा।

पहले वनडे में भारत को मिली थी जीत

सीरीज के पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने 49वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की टीम 285 रनों के लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here