Friday, May 22, 2026
40.1 C
Raipur

IND vs AUS 3rd ODI Live : सिडनी में भारत को 237 का लक्ष्य, कप्तान गिल और रोहित क्रीज पर…

IND vs AUS 3rd ODI Live : सिडनी, ऑस्ट्रेलिया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात्र 236 रन पर समेट दिया है। अब भारत को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए 237 रन बनाने होंगे।

IND vs AUS 3rd ODI Live : ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हुई ‘फ्लॉप शो’

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

मैथ्यू रेनशॉ (56 रन, 58 गेंद) ने सर्वाधिक स्कोर बनाया।

कप्तान मिचेल मार्श (41 रन, 50 गेंद) और मैथ्यू शॉर्ट (30 रन, 41 गेंद) ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें टिकने नहीं दिया।

READ MORE : CG News : बस्तर में नक्सलवाद पर डिप्टी CM विजय शर्मा का ‘दो टूक…

हर्षित राणा का करियर बेस्ट प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों में, युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहर बरपाया। उन्होंने 8.4 ओवर में सिर्फ 39 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जो वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

उनके अलावा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक-एक सफलता हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

READ MORE : Bastar Olympics 2025 : बस्तर ओलंपिक का भव्य आगाज, 11 खेलों में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी, विजेताओं को सीधी सरकारी नौकरी का मौका!

भारत की बल्लेबाजी शुरू

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि ये दोनों बल्लेबाज टीम को एक ठोस शुरुआत देंगे और सीरीज जीत सुनिश्चित करेंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories