Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG News : बस्तर में नक्सलवाद पर डिप्टी CM विजय शर्मा का...

CG News : बस्तर में नक्सलवाद पर डिप्टी CM विजय शर्मा का ‘दो टूक…

CG News
CG News

CG News : जगदलपुर/बस्तर : बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (गृह मंत्री) विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की आगामी रणनीति को लेकर एक बड़ा और निर्णायक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए जहां सरकार उदारता दिखाएगी, वहीं हिंसा का रास्ता न छोड़ने वालों के खिलाफ सशस्त्र बलों (Armed Forces) द्वारा निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

CG News : नक्सलियों को कोई विश्राम नहीं

जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब नक्सलियों को एक मिनट के लिए भी विश्राम करने का समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, “जो नक्सली नहीं आएंगे, उनके खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज कार्रवाई करेंगे। नक्सलियों के खिलाफ फिर से ऑपरेशन लॉन्च किए जाएंगे। यह निर्णय जवानों के भुजाओं की ताकत के आधार पर ही हो रहा है।”

READ MORE : CG News : नायब तहसीलदार की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, दो युवक गंभीर घायल…

डिप्टी सीएम ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, “आत्मसमर्पित नक्सलियों का सरकार लाल कालीन (Red Carpet) पर मुख्यधारा में स्वागत कर रही है।”

बीजापुर और सुकमा का दौरा

अपने बस्तर प्रवास के दौरान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना।

READ MORE : Indore Latest News : कारोबारी से 65 लाख वसूलने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, TI अजय वर्मा डिमोट होकर बने SI…

उन्होंने शासन द्वारा किए जा रहे पुनर्वास कार्यों का भी निरीक्षण किया, जिसके तहत पूर्व माओवादियों को रोजगारोन्मुखी कार्यों से जोड़ा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री के इस दौरे और बयान से साफ है कि बस्तर में अब नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार एक ओर पुनर्वास और दूसरी ओर कठोर सैन्य कार्रवाई की नीति पर काम करने जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here