CG NEWS : राजनांदगांव में स्थल झांकियों को देखने उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर की झांकी पूरे देश में प्रसिद्ध, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : हेमंत वर्मा/ राजनांदगांव। संस्कारधानी के नाम से प्रसिद्ध राजनांदगांव में गणेशोत्सव के दौरान निकलने वाली झांकियां पूरे देश में अपनी भव्यता और विविधता के लिए जानी जाती हैं। इस वर्ष भी शहर में लगभग चालीस झांकियां एक साथ निकाली जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

CG NEWS : गणपति पंडालों में मेले जैसा माहौल बना हुआ है। पूरे शहर में आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। महावीर चौक, गंज चौक, भदौरिया चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थल झांकियां भी सजाई गई हैं, जहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।

CG NEWS : भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लगभग 800 जवानों की ड्यूटी लगाई है ताकि व्यवस्था बनाए रखी जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

CG NEWS : राजनांदगांव की ये झांकियां न केवल स्थानीय लोगों को आकर्षित करती हैं बल्कि दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी इन झांकियों को देखने के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों से सजी इन झांकियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह शहर वास्तव में संस्कारधानी कहलाने का हकदार है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *