Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में घर की नौकरानी निकली चोर: 2.5 लाख...

Raipur Crime : रायपुर में घर की नौकरानी निकली चोर: 2.5 लाख कैश और लॉकर लेकर फरार, गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रिया ढीढी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपये नगद व लॉकर बरामद किया है।

Raipur Crime : शिकायतकर्ता देवाशीष गुरु ने बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में प्रिया को घर और बच्ची की देखभाल के लिए रखा था। 21 अप्रैल को परिवार के बाहर होने के दौरान आरोपी घर में अकेली थी। उसी समय उसने बेडरूम की अलमारी से लॉकर समेत नगदी चोरी कर फरार हो गई।

Raipur Crime : घटना की जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को लॉकर ले जाते देखा गया, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार महिला आरोपी – प्रिया ढ़ीढ़ी पिता बिसेलाल ढ़ीढ़ी उम्र 19 साल निवासी ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here