CG News : शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए नन्द कुमार सतपथी हुए सम्मानित

0
112

गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा : लैलूंगा विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक नन्द कुमार सतपथी को आज राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। सतपथी को यह पुरस्कार 23 वर्षों की समर्पित सेवा और शिक्षा क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

Read News : Gharghoda News : पैगंबर साहब के जन्मदिन पर भव्य ईद-ए-मिलाद-उन-नबी समारोह

सतपथी ने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर खेल, संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया।

Read News : CG NEWS : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा को सम्मानित किया गया

इस उपलब्धि से न केवल लैलूंगा क्षेत्र, बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोग गर्व से कह रहे हैं, “हमारे गाँव का शिक्षक पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।” नवामुड़ा, लमडांड़ और आसपास के गाँवों में खुशी की लहर है, और सहकर्मी शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here