CG NEWS : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत वर्मा को सम्मानित किया गया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : राजनांदगांव /डोंगरगांव : सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा को उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सम्मान करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि हेमंत वर्मा न सिर्फ डोंगरगांव क्षेत्र अपितु जिले सहित पूरे प्रदेश भर में अपनी दमदार लेखनी निष्पक्ष निर्भीक बेबाक कलम के लिए के लिए जाने जाते है.

CG NEWS : निश्चित रूप से उनके कलम में बहुत तेज धार है और समाज के दबे कुचले लोगों के लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे हैं इस अवसर पर हेमंत वर्मा ने अखिल भारतीय शाकाहार परिषद का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि उन्हें यह सम्मान पाकर अत्यधिक गौरव महसूस कर रहे हैं आज जहां महान शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति का जन्म जयंती है जिन्होंने अपने पूरे जीवन शिक्षकों को समर्पित कर दिया आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुझे जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं अखिल भारतीय शाकाहार परिषद का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *