अखिल भारतीय शाकाहार परिषद द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान , राज्य स्तरीय सम्मेलन में विभा अवस्थी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुई

0
89

हेमंत वर्मा /राजनंदगांव : डोंगरगांव स्थानीय जैन भवन में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की 137 जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी दुर्ग संभाग से शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय इंदिरा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक दीपक शर्मा उपस्थित थे कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय शाकाहार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पवन जैन प्रेमी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक स्वयं एक दीपक की तरह होता है.

 

जो खुद जलता है परंतु दूसरों को रोशनी देता है इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उबोधन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि शिक्षक के कंधों पर राष्ट्र का निर्माण की महती जिम्मेदारी होती है और यह शिक्षक अपनी जिम्मेदारी बड़े उत्साह के साथ निभा रहे हैं इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखित योगदान देने वाले राज्य भर के शिक्षकों को सम्मानित किया गया इसी कड़ी में खैरागढ़ इंदिरा कला विश्वविद्यालय की नृत्य की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका नीता गहरवार डां विकास सिंह सहायक प्राध्यापक डॉ साव वैज्ञानिक हीरालाल ढोमने राहुल जैन राजेंद्र सिंह ठाकुर रीतेश जैन अंजना ठाकुर प्राचार्य अर्जुनी हाई स्कूल एके धनगाय शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव सुषमा तिवारी प्राध्यापक कमला कॉलेज राजनंदगांव अरविंद रत्नाकर बीआरसी प्रमुख डोंगरगांव सहित सैकड़ो शिक्षकों को सम्मानित किया गया

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here