HomeChhattisgarhMagneto Mall parking controversy : मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद: इंफ्लूएंसर के भाई...

Magneto Mall parking controversy : मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद: इंफ्लूएंसर के भाई पर शिक्षक परिवार से दुर्व्यवहार का आरोप, VIDEO वायरल

Date:

Related stories

Magneto Mall parking controversy : रायपुर : मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में शुक्रवार रात सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन के भाई रोहन उर्फ रॉकी और एक शिक्षक परिवार के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Magneto Mall parking controversy : क्या है पूरा मामला?

Magneto Mall parking controversy : शिक्षिका धनिशा धीवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई की रात वे अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने आई थीं। लौटते समय उनके परिवार की बोलेरो गाड़ी पार्किंग से निकल रही थी, तभी दूसरी कार में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे।

Magneto Mall parking controversy : आरोप है कि रोहन ने वाहन चालक गोपेश साहू के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें “गांव का गंवार” कहा और मॉल में एंट्री को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर उसने गाड़ी से हॉकी निकालकर धमकाया, गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश साहू के पैर और शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट आने की बात कही गई है।

Magneto Mall parking controversy : वायरल वीडियो और पुलिस जांच

Magneto Mall parking controversy : घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Magneto Mall parking controversy : इंफ्लूएंसर पक्ष ने भी की शिकायत

Magneto Mall parking controversy : दूसरी ओर, इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन ने भी बोलेरो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता देर रात तेलीबांधा थाना पहुंचे और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विवाद के बाद रोहन की कथित तस्वीर सटोरी बाबू खेमानी के साथ सोशल Media पर वायरल हो रही है। तस्वीर और वीडियो को लेकर भी चर्चा तेज है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here