Saturday, September 26, 2026
Home Crime CG Crime: खेतों के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी गांजे की...

CG Crime: खेतों के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी गांजे की फसल, पुलिस की छापेमारी में खुलासा

CG Crime: मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। मामला खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगोरा का है, जहां खेतों के बीच चोरी-छिपे गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे।

CG Crime: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान खेतों में दूसरे पौधों के बीच छिपाकर लगाए गए गांजे के 36 पौधे बरामद किए गए।

READ MORE: Magneto Mall parking controversy : मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद: इंफ्लूएंसर के भाई पर शिक्षक परिवार से दुर्व्यवहार का आरोप, VIDEO वायरल

CG Crime:कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सर्वजीत नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेती में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

CG Crime:इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खेतों के बीच लगे गांजे के पौधे साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिस टीम पौधों को जब्त करती नजर आ रही है।

क्या है NDPS एक्ट?

CG Crime: NDPS एक्ट यानी “नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985” भारत में नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन, बिक्री, तस्करी और सेवन को रोकने के लिए बनाया गया सख्त कानून है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 से 20 साल तक की कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

READ MORE: भारत के दिग्गज बिजनेस टायकून्स और उनकी सुपरमॉम्स’! कोकिलाबेन अंबानी से शांताबेन अडानी तक, मजबूत मातृत्व की मिसाल

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here