Sunday, May 10, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, बोला- “वो मेरी गर्लफ्रेंड है”; हंगामे के बाद रिसेप्शन रद्द

CG NEWS : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद एक परिवारिक समारोह उस वक्त विवाद में बदल गया, जब दुल्हन का कथित बॉयफ्रेंड उसके ससुराल पहुंच गया और खुद को युवती का प्रेमी बताकर हंगामा करने लगा। घटना के बाद दूल्हे ने पत्नी को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया, जबकि रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। मामला फिलहाल मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली तक पहुंच चुका है।

CG NEWS : क्या है पूरा मामला?

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की 6 मई को कोड़ा गांव की रहने वाली अनिता से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची।

CG NEWS : परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। युवक ने परिवार के सामने दावा किया कि वह पिछले तीन वर्षों से युवती के साथ रिश्ते में है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं।

CG NEWS : घर में मचा हंगामा, पुलिस पहुंची मौके पर

CG NEWS : युवक के दावे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन तथा युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि देर रात तक थाने में समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन किसी निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी।

CG NEWS : दूल्हे ने पत्नी को साथ रखने से किया इनकार

CG NEWS : घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने साफ तौर पर कहा कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहता। उसका कहना है कि यदि युवती पहले से किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी, तो उसे यह बात शादी से पहले बताई जानी चाहिए थी। दूल्हे ने तलाक लेने की इच्छा जताई है।

CG NEWS : रिसेप्शन कार्यक्रम किया गया रद्द

CG NEWS : परिवार में विवाद बढ़ने के बाद रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस रात रिसेप्शन होना था, उसी रात तीनों पक्ष थाने में मौजूद रहे।

CG NEWS : पुलिस क्या कह रही है?

CG NEWS : मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले के मुताबिक, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देकर मामला आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories