HomeChhattisgarhCG MURDER : एकतरफा प्यार बना मौत की वजह: सनकी आशिक ने...

CG MURDER : एकतरफा प्यार बना मौत की वजह: सनकी आशिक ने युवती को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

Date:

Related stories

CG MURDER : कोरबा : एकतरफा प्रेम की सनक ने एक युवती की जान ले ली। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नागिन झोरखी इलाके में हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवती के घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला किया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी।

CG MURDER : पुलिस के अनुसार, शनिवार देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के वक्त रानू घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम करीब सात बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के अंदर रानू का खून से सना शव पड़ा मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CG MURDER : सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के सिर पर भारी और धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।

CG MURDER : जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मृतका से एकतरफा प्रेम करता था और इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन मोबाइल पर कहासुनी के बाद आरोपी गुस्से में युवती के घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी तक पहुंचने में डॉग स्क्वायड की भूमिका अहम रही।

CG MURDER : फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here