Friday, October 9, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh News : साल्हेवारा घाटी में बड़ा हादसा! मक्का से भरे ट्रक...

Raigarh News : साल्हेवारा घाटी में बड़ा हादसा! मक्का से भरे ट्रक में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान

raigarh
साल्हेवारा घाटी में ट्रक में भीषण आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले की साल्हेवारा घाटी में शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मक्का से लदे 14 चक्के के भारी ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। ट्रक पलारी (मध्यप्रदेश) से मक्का लेकर आरंग, रायपुर की ओर जा रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

टायर फटते ही धधक उठा ट्रक
घटना सुबह लगभग 9.30 बजे की है। ट्रक साल्हेवारा घाटी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक उसका टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरा हिस्सा धुएं से घिर गया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रक से छलांग लगाई और अपनी जान बचाई।

Read More : M.P News : निवाड़ी में कलेक्टर के आदेश पर चला बुलडोजर, हाईवे किनारे करोड़ों की सरकारी जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

स्थानीय लोगों की सतर्कता से मौके पर पहुंची दमकल टीम
आसपास मौजूद लोगों ने धुआं उठता देख तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास कर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया। समय पर की गई कार्रवाई से ट्रक में लदा मक्का और आसपास का इलाका बड़ा नुकसान होने से बच गया।

ट्रक में भारी नुकसान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
आग लगने से ट्रक का एक हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित करवाया।

Read More : C.G Jobs : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! इन 4 जिलों में 526 पुलिस पदों पर सीधी भर्ती, मौका न चूकें…

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, टायर फटने से घर्षण बढ़ने पर आग भड़की। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here