Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

आरंग में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 21.55 करोड़ की परियोजना मंजूर, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल

रायपुर : रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अब तेज़ी से ज़मीन पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत गोढ़ी–तोड़गांव–बड़गांव मार्ग के लगभग 9 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 2155.97 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

सड़क के साथ पुल-पुलिया निर्माण भी शामिल

इस योजना के तहत केवल सड़क उन्नयन ही नहीं, बल्कि आवश्यक पुल-पुलिया निर्माण भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीण इलाकों का संपर्क प्रमुख मार्गों और शहरी सुविधाओं से और अधिक सुदृढ़ होगा।

Read More : M.P News : हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, पतंजलि योगपीठ में किया योग, दिया स्वास्थ्य का संदेश

किसानों, विद्यार्थियों और व्यापार को मिलेगा लाभ

सड़क उन्नयन का सीधा फायदा स्थानीय किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा। किसानों के लिए मंडियों तक पहुंच आसान होगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक सुरक्षित आवागमन मिलेगा और क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलने की संभावना है। इस परियोजना को आरंग के सामाजिक-आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आगे भी मिलेंगी विकास योजनाओं की सौगातें

मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में आरंग विधानसभा क्षेत्र को सड़क, सिंचाई, अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़ी कई नई परियोजनाओं की स्वीकृति मिलती रहेगी। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories