Wednesday, September 23, 2026
Home Sports T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आज आखिरी इंटरनेशनल मैच, जानें...

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आज आखिरी इंटरनेशनल मैच, जानें त‍िरुवनंतपुरम T20 में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला शनिवार, 31 मई को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

हार के बावजूद मजबूत दावेदार भारत

विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले टी20 में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भारत को अब भी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मौजूदा वर्ल्ड कप साइकिल में भारत का विनिंग परसेंटेज करीब 80 फीसदी है, जो ऑस्ट्रेलिया से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है।

घरेलू मैदान पर संजू सैमसन का खास मौका

इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि संजू सैमसन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार घरेलू मैदान पर खेलते नजर आएंगे। विशाखापत्तनम में उनकी फॉर्म में वापसी टीम के लिए राहत भरी रही थी।

टीम इंडिया में हो सकते हैं बदलाव

पिछले मैच में आजमाई गई छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों की रणनीति सफल नहीं रही। हालांकि कुलदीप यादव और संजू सैमसन की फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट को भरोसा दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के समर्थन से अभिषेक शर्मा अपने आक्रामक अंदाज पर कायम हैं, जबकि ईशान किशन और अक्षर पटेल को दोबारा मौका मिल सकता है।
लगातार चार मैच खेल चुके हार्दिक पंड्या को इस मुकाबले में आराम दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं श्रेयस अय्यर को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

Read More : Gold-Silver Crash : एक ही दिन में धड़ाम हुए सोना-चांदी, सोने में 20 हजार की टूट, चांदी में 26% की ऐतिहासिक गिरावट

न्यूजीलैंड की रणनीति पर नजर

न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन टॉप ऑर्डर में डेवोन कॉन्वे की जगह ले सकते हैं। कप्तान मिचेल सेंटनर के लिए सबसे बड़ी चिंता माइकल ब्रेसवेल की फिटनेस है, जिनका खेलना अभी भी संदिग्ध है।

 भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

🇳🇿 न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फॉल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here