Digvijay Singh : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दावा – ‘दवा कंपनियों ने बीजेपी को दिया 945 करोड़ का चंदा

VIKASH KHALKHO

Digvijay Singh :  भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि जिन दवा कंपनियों ने जहरीली दवाएं बेचीं, उन्हें संरक्षण इसलिए मिल रहा है क्योंकि उन्होंने केंद्र में सत्ता में बैठी बीजेपी को चुनावी फंड दिया है। उन्होंने कहा कि दवा कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से कुल 945 करोड़ रुपये बीजेपी को चंदा दिए।

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 26 बच्चों की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उनका कहना था कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाली दवा कंपनियों पर सरकार इसलिए कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती क्योंकि ये कंपनियां बीजेपी को चुनावी चंदा देती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=AX5M39Em7dE&pp=0gcJCQYKAYcqIYzv

Digvijay Singh :  दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2 सितंबर से अब तक परासिया में 26 बच्चों की मौतें उसी कफ सिरप के सेवन से हुई हैं, जिसमें डायएथलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा 48.6% पाई गई, जबकि इसकी सुरक्षित सीमा केवल 0.01% होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया कि अगर अब जांच में साबित हो गया कि सिरप में जहरीला रसायन मिला था, तो क्या स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जिन दवा कंपनियों ने जहरीली दवाएं बेचीं, उन्हें संरक्षण इसलिए मिल रहा है क्योंकि उन्होंने बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भारी चंदा दिया है। उन्होंने दावा किया कि इन कंपनियों ने कुल 945 करोड़ रुपये का चंदा दिया है।

Digvijay Singh :  दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि जिन कंपनियों ने यह चंदा दिया, उनमें से 35 कंपनियों की दवाओं की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। उनका कहना था कि यह स्पष्ट उदाहरण है कि लोगों की जान और सुरक्षा से खेला जा रहा है और सत्ता संरक्षण के चलते कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय और राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की और कहा कि बच्चों की मौत और दोषी कंपनियों को बचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *