Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की...

M.P News : मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, NH-135 पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Mumbai Accident

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे-135 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटेहरा के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गोरेलाल प्रजापति (19 वर्ष) पिता मोहनलाल प्रजापति, निवासी पटेहरा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

हादसे के पीछे निर्माण कार्य?

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य और वन-वे व्यवस्था इस तरह के हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। सड़क पर उचित संकेत और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

चक्काजाम से थमा यातायात

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने NH-135 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुरक्षा पर गंभीर सवाल

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने हाईवे सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से पुख्ता इंतजाम और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here