Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News: 3 करोड़ का ITI भवन, 8 साल से अधूरा: हैंडओवर...

Gariaband News: 3 करोड़ का ITI भवन, 8 साल से अधूरा: हैंडओवर नहीं हुआ, NCVT मान्यता भी अटकी

Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News: गरियाबंद। देवभोग के मुड़ागांव में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बना ITI भवन वर्षों बाद भी संस्थान को हैंडओवर नहीं हो सका है। 2013 से संचालित ITI के लिए 2018 में लोक निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कराया था, लेकिन निर्धारित शौचालय और अन्य कक्षों का काम अधूरा रहने के कारण तत्कालीन प्रभारी ने भवन का टेकओवर नहीं लिया।

Gariaband News: संस्थान की ओर से अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। 28 कमरों वाले भवन में फिलहाल केवल 6 कमरों का उपयोग हो रहा है। पहली मंजिल के कमरे खाली पड़े हैं। सीपेज के कारण वॉशरूम क्षेत्र की छत की पपड़ियां टूट रही हैं और भवन में कई जगह दरारें भी दिखाई दे रही हैं।

Gariaband News: NCVT मान्यता का इंतजार

Gariaband News: संस्थान अभी SCVT मोड पर संचालित है। NCVT मान्यता नहीं मिलने के कारण यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों के प्रमाणपत्र बड़े उद्योगों और सरकारी संस्थानों में रोजगार के लिए सीमित उपयोगी साबित हो रहे हैं। भवन के दस्तावेज और पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं होने को मान्यता में बाधा बताया जा रहा है।

Gariaband News: वर्तमान में COPA, इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में 88 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्थान में नियमित प्राचार्य समेत 15 से अधिक पद लंबे समय से रिक्त हैं। प्रभारी प्राचार्य संतोष ध्रुव ने बताया कि भवन के अधूरे होने के कारण टेकओवर दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। स्थानीय जरूरत के अनुसार नए ट्रेड शुरू करने के लिए संचालनालय से पत्राचार किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here