C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च में ही बढ़ी भीषण गर्मी, कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

Rahul Goshwami

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना इस बार अप्रैल और मई जैसी गर्मी का अहसास करा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

राजनांदगांव रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रायपुर जिले के लालपुर में 39.4 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री और जगदलपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।वहीं राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More : मिथुन चक्रवर्ती के ‘ICU’ बयान से बंगाल की राजनीति गरमाई, टीएमसी ने बताया धमकी

कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं, उनमें बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं।इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में 18 मार्च तक हल्की बारिश और बादलों का दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *