Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Weather Update : रायपुर में मौसम का यू-टर्न: दिनभर लू के...

Raipur Weather Update : रायपुर में मौसम का यू-टर्न: दिनभर लू के थपेड़े, देर शाम बारिश से मिली राहत

Raipur Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिले। दिनभर जहां भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू (हीटवेव) ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा था, वहीं देर शाम अचानक हुए मौसम परिवर्तन और बारिश ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत पहुंचाई।

सुबह से था सूर्य का सितम शनिवार सुबह से ही राजधानी में सूर्य के तीखे तेवरों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। भीषण तपिश के कारण लोग गर्मी से बचने के जतन करते नजर आए।

देर शाम बरसीं राहत की बूंदें हालांकि, शाम होते-होते रायपुर के मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हुई और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस आकस्मिक वर्षा से वातावरण में घुली उमस और गर्मी का प्रभाव कम हुआ और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। देर शाम हुई इस बारिश ने न केवल शहरवासियों को ठंडक का अहसास कराया, बल्कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी से भी निजात दिलाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here