Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh cg-urban-department-transfer: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों का बड़ा फेरबदल! रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में...

cg-urban-department-transfer: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों का बड़ा फेरबदल! रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में तबादले

cg-urban-department-transfer: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई इंजीनियरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर समेत कई शहरों में कार्यपालन एवं सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह को नगर निगम रायपुर से नगर निगम बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं दिनेश नेताम को कवर्धा से संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

cg-urban-department-transfer: सहायक अभियंताओं में बृजेश श्रीवास्तव को कोण्डागांव से बिलासपुर भेजा गया है, जबकि ललित कुमार त्रिवेदी को बिलासपुर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।

दुर्ग संभाग में भी कई बदलाव किए गए हैं। सी.बी. परगनिहा को दुर्ग से धमतरी, हेमंत कुमार साहू को भिलाई-चरौदा से नगर निगम दुर्ग और चंद्रशेखर सारथी को रायगढ़ से नगर पालिका चांपा भेजा गया है।

cg-urban-department-transfer: वहीं नवा रायपुर में पदस्थ गगन वासन को नगर निगम जगदलपुर में सहायक अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नगर पालिक निगम रिसाली के कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे को उनके वर्तमान कार्यों के साथ संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here