facebook post controversy : फेसबुक पोस्ट विवाद पर सियासत गरमाई: विधायक मोतीलाल साहू ने भूपेश बघेल पर जातीय अशांति फैलाने का आरोप

0
121
facebook post controversy
facebook post controversy

facebook post controversy : रायपुर : फेसबुक पोस्ट विवाद ने छत्तीसगढ़ की सियासत को फिर गरमा दिया है। रायपुर में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक पेज से जुड़ा है, जहां एक विवादित पोस्ट डाली गई थी। भाजपा ने इस पोस्ट को जातिगत रूप से आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि इससे साहू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

facebook post controversy : जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शिकायत में कहा गया है कि प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों के साथ जातीय आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, “भूपेश है तो भरोसा है” पेज से ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’ जैसी टिप्पणी कर तेली समाज को निशाना बनाया गया है।

 

READ MORE: Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा SIR: 28 अक्टूबर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज

facebook post controversy : विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि यह पोस्ट समाज में नफरत फैलाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब जातीय राजनीति के जरिए राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। साहू का कहना है कि यह सिर्फ एक फेसबुक पोस्ट नहीं, बल्कि समाजों को आपस में भड़काने की रणनीति है।

facebook post controversy : साहू ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से तेली समाज और अन्य समुदायों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और पोस्ट करने वालों के साथ-साथ उनके संरक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।

facebook post controversy : वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here