Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा SIR: 28 अक्टूबर से...

Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में भी शुरू होगा SIR: 28 अक्टूबर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज

Chhattisgarh SIR
Chhattisgarh SIR

Chhattisgarh SIR : रायपुर : बिहार की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में SIR की घोषणा के बाद राज्य में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोग ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा। इनमें अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Chhattisgarh SIR : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि SIR का दूसरा चरण 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची का व्यापक अपडेट किया जाएगा — नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और पुराने रिकॉर्ड में त्रुटियों को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज रात से इन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां फ्रीज कर दी जाएंगी।

 

Chhattisgarh SIR : बिहार में SIR की तैयारियों के आधार पर अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पोलिंग बूथ पर औसतन 1000 मतदाता होंगे।

Chhattisgarh SIR : छत्तीसगढ़ में SIR की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस वार्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, शास्त्री चौक, पुराना मंत्रालय परिसर, रायपुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

 

READ MORE: liquor scam case :शराब घोटाला मामला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here