CG Korba Crime News : 21 बार ब्लेड से वार कर युवती ने खुद को किया लहूलुहान, पढ़े होश उड़ा देने बाली पूरी खबर….

Parivesh
CG Korba Crime News

CG Korba Crime News : कोरबा। शहर के मिशन रोड पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। श्याम मंदिर के पास स्थित एटीएम के बाहर मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रही एक युवती ने अचानक खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गवाहों के मुताबिक, वह काफी देर तक फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक गुस्से में उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने ही हाथ पर कई वार कर डाले। बताया जा रहा है कि उसने करीब 21 बार हाथ की नस पर हमला किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

CG Korba Crime News : घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने की वजह से उसकी जान बचा ली है।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल और व्यक्तिगत कारणों की भी जांच कर रही है। इस चौंकाने वाली घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *