Big Breaking : जनसुनवाई के दौरान CM रेखा गुप्ता पर हमला…..

0
228
Big Breaking
Big Breaking

Big Breaking : दिल्ली। राजधानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लोगों की शिकायतें सुन रही थीं, तभी अचानक एक शख्स दस्तावेज लेकर उनके पास पहुंचा और हाथ पकड़कर जोर से खींचने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसने थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। जैसे ही घटना घटी, सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

Big Breaking : सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री को तुरंत मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है, हालांकि अचानक हमले से वह सदमे में जरूर हैं।

बीजेपी नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि सीएम रेखा गुप्ता जनता की समस्याएं सुन रही थीं, तभी आरोपी ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि मुख्यमंत्री एक मजबूत महिला हैं और इस तरह की घटनाएं उनके काम करने के हौसले को तोड़ नहीं सकतीं। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाती रहेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here