‘SIR’ CAMPAIGN : मध्य प्रदेश में आज रात 12 बजे से वोटर लिस्ट फ्रीज, बिहार की तर्ज पर लागू होगा ‘SIR’ अभियान

0
102

‘SIR’ CAMPAIGN : भोपाल। मध्य प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में आज रात 12 बजे से वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही, चुनाव आयोग ने बिहार की तर्ज पर ‘SIR’ (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 230 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। इसके लिए हर बूथ की वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण किया जाएगा और संदिग्ध मतदाताओं से पहचान दस्तावेज़ मांगे जाएंगे।

‘SIR’ CAMPAIGN घर-घर जाएंगे बीएलओ

इस प्रक्रिया के तहत, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म देंगे और सत्यापन करेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी संदिग्ध नाम बना न रहे, हर घर पर बूथ लेवल ऑफिसर तीन बार पहुंचेंगे।

‘SIR’ CAMPAIGN : माना जा रहा है कि इस विशेष इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट से संदिग्ध नामों की एक बड़ी संख्या हट सकती है। अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कलेक्टर से लेकर बीएलओ तक सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को पूरी तरह से साफ और पारदर्शी बनाने में मददगार साबित होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here