Saturday, August 22, 2026
Home Bihar Election election commission press conference : चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, UP,...

election commission press conference : चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, UP, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में कल से शुरू होगा SIR

election commission press conference
election commission press conference

election commission press conference : नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। इस दौरान मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा, नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और किसी भी त्रुटि को सुधारने का काम किया जाएगा।

election commission press conference : दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस दूसरे चरण में बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं और 7.5 करोड़ मतदाताओं को नमन, जिन्होंने पहले चरण में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने बताया कि आयोग ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात कर इस प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

 

READ MORE:  Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव 2025 के लिए चुनावी विज्ञापन और एग्जिट पोल पर रोक

election commission press conference : अब तक आठ बार हुआ SIR

देश में 1951 से 2004 के बीच आठ बार विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों ने कई बार मतदाता सूचियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया है।

आज रात फ्रीज की जाएगी लिस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि जिन राज्यों में SIR होगा, वहां की मतदाता सूची आज रात फ्रीज कर दी जाएगी।

SIR क्यों जरूरी है

election commission press conference : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस प्रक्रिया की जरूरत कई कारणों से है। इसमें बार-बार पलायन के कारण मतदाताओं का एक से अधिक स्थान पर पंजीकरण, मृत मतदाताओं का नाम हटाना, और किसी विदेशी का गलती से सूची में शामिल होना प्रमुख हैं। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि चुनाव में मतदाता सूची सटीक और विश्वसनीय बनी रहे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here