Bank Holiday 2026: नई दिल्ली। अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि उसे सोमवार यानी 24 अगस्त को ही निपटा लें। 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। हालांकि बैंक की छुट्टियों के दौरान ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
Bank Holiday 2026: 23 अगस्त को रविवार की छुट्टी
23 अगस्त रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सोमवार 24 अगस्त को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। ऐसे में जरूरी बैंकिंग काम के लिए सोमवार को ही ब्रांच जाना बेहतर रहेगा।
25 अगस्त को कुछ शहरों में छुट्टी
25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
26 अगस्त को कई शहरों में बैंक बंद
26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद, बरावफात और मिलाद-उन-नबी के कारण कई राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना, नागपुर, बेंगलुरु, रांची और रायपुर समेत कई प्रमुख शहर शामिल हैं।
28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी
28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते भी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कानपुर और कोच्चि जैसे शहरों में भी छुट्टी हो सकती है।
29 अगस्त को खुले रहेंगे बैंक
29 अगस्त को महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए 29 अगस्त को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
30 अगस्त को रविवार की छुट्टी
30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
Bank Holiday 2026: ऑनलाइन बैंकिंग और ATM रहेंगे चालू
Bank Holiday 2026: बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि कुछ बैंकिंग सेवाओं में छुट्टी के कारण प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम बैंक की शाखा से जुड़ा है, तो 24 अगस्त को ही उसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।





