Imran Khan के जिंदा होने पर उठ रहे सवाल! बेटे कासिम के भावुक पोस्ट से पाकिस्तान में भूचाल

Rahul Goshwami
इमरान खान की बहनों को मिली मुलाकात की अनुमति

Imran Khan/नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। उनके बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भावुक पोस्ट लिखते हुए दावा किया है कि पिछले छह हफ्तों से परिवार को इमरान खान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिला है। इमरान खान को दो साल से अधिक समय से जेल में रखा गया है और अब तक लगभग 845 दिन सलाखों के पीछे बिता चुके हैं।

पता नहीं पिता जीवित भी हैं या नहीं
ब्रिटेन में रह रहे कासिम खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके पिता को ऐसे स्थान पर रखा गया है जहां उनसे किसी भी तरह का संपर्क संभव नहीं है—न परिवार को, न ही वकीलों को। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि उनके पास इस बात का भी कोई सबूत नहीं कि इमरान खान सुरक्षित हैं या फिर जीवित।आम तौर पर राजनीति से दूर रहने वाले कासिम और उनके भाई ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अब उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलना पड़ रहा है।

कासिम का आरोप
Imran Khan इतना ही नहीं कासिम का दावा है कि यह सब सुरक्षा कारणों के नाम पर नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। उनके मुताबिक अदालत से इजाजत मिलने के बावजूद न परिवार और न ही वकीलों को इमरान खान से मिलने दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला रहस्य और संदेह को और बढ़ा रहा है, जिससे परिवार की चिंता लगातार गहरी होती जा रही है।

UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हस्तक्षेप की अपील
स्थिति की गंभीरता देखते हुए कासिम खान ने संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और दुनिया की लोकतांत्रिक सरकारों से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इमरान खान के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदार पाकिस्तान की वर्तमान सरकार होगी।

अदियाला जेल के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा
इस विवाद के बीच खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने अदियाला जेल के बाहर रातभर धरना दिया। उनका आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद उन्हें अपने नेता इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
धरना शुरू होने के बाद पाकिस्तान की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

प्रशासन का दावा—‘सुरक्षित हैं इमरान खान ’
दूसरी ओर, सरकार और जेल प्रशासन का दावा है कि इमरान खान को जेल में विशेष सुविधाएं, सुरक्षा और चिकित्सा देखरेख दी जा रही है। हालांकि परिवार की मुलाकात पर रोक ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जेल प्रशासन ने अब आश्वासन दिया है कि जल्द ही इमरान खान की बहन और परिवार उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *