Cafe Firing Case : कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का शूटर पकड़ाया, दिल्ली से बंधु मान सिंह गिरफ्तार

Rahul Goshwami
कपिल शर्मा कैफे पर हमले की साजिश का पर्दाफाश

नई दिल्ली : कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे “Kaps Caffe” पर पिछले महीनों में हुई फायरिंग की जांच में दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने इस मामले में गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े शूटर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बंधु मान सिंह, कनाडा आधारित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गोल्डी ढिल्लों का बेहद करीबी है। उस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि कनाडा में फायरिंग के बाद आरोपी भारत वापस आया था और यहां गैंग की गतिविधियों में सक्रिय था।टीम आरोपी से अंतरराष्ट्रीय गैंग कनेक्शन, फायरिंग की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Read More : C.G Principal Posting 2025 : छत्तीसगढ़ में 1478 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत, शिक्षा विभाग की बड़ी घोषणा

जुलाई–अगस्त में हुई थी फायरिंग की वारदात
कपिल शर्मा का Kaps Caffe, सरे (Surrey), ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में स्थित है।जुलाई और अगस्त में इस कैफे पर कई बार फायरिंग की गई थी।घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी।

गैंग का धमकी भरा वायरल पोस्ट
फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में लिखा गया था—
“आज Kaps Caffe में हुई तीन बार फायरिंग की जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जो लोग अवैध काम करते हैं और पैसे नहीं देते, वो तैयार रहें। जो बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है।”इस पोस्ट ने कनाडा से लेकर भारत तक हड़कंप मचा दिया था।

Read More : आज DGP-IGP Conference का पहला दिन, गृह मंत्री शाह होंगे मौजूद, बनेगा ‘सुरक्षित भारत’ का नया रोडमैप

कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने इस पूरी घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी।उन्होंने कहा—“जितनी बार फायरिंग हुई है, उतनी ही बार कैफे की ओपनिंग बड़ी हुई है। इसकी चर्चा कनाडा की संसद तक में हुई। मैं भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता, मुंबई पुलिस बेहतरीन है।”

आरोपी का भारत लौटना बड़ा सुराग
जांच एजेंसियों के अनुसार, फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी बंधु मान सिंह का भारत लौटना इस केस का बड़ा संकेत है। पुलिस को शक है कि वह भारत आकर गैंग की नई प्लानिंग में शामिल था।

इस गिरफ्तारी के बाद कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस की जांच को बड़ा मोड़ मिल गया है और पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की तैयारी में है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *