HomeChhattisgarhRaipur News : रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी चूक, कैदी...

Raipur News : रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी चूक, कैदी के साथ प्रेमिका ने बनाया वीडियो

Date:

Related stories

Raipur News : रायपुर : रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में जेल में बंद एक कैदी अपनी प्रेमिका के साथ मुलाकात के दौरान वीडियो बनवाते हुए दिखाई दे रहा है।

Raipur News : जानकारी के अनुसार कैदी के जन्मदिन के मौके पर उसकी प्रेमिका उससे मिलने सेंट्रल जेल पहुंची थी। मुलाकात के दौरान युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवती कहती नजर आ रही है कि वह अपने प्रेमी के जन्मदिन पर उससे मिलने आई है और उसके बिना रहना कितना मुश्किल है। वीडियो में फिल्म खुदा गवाह का गीत ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ भी जोड़ा गया है।

Raipur News : बताया जा रहा है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि युवती मोबाइल लेकर जेल के अंदर कैसे पहुंची। क्या प्रवेश जांच में लापरवाही हुई या फिर सुरक्षा व्यवस्था में कोई बड़ी चूक रही, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Raipur News : यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल से इस तरह का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी जेल के अंदर कैदियों द्वारा वीडियो बनाए जाने की घटनाएं उजागर हो चुकी हैं। ताजा मामले के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Raipur News : फिलहाल इस पूरे मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here