Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime: ऑपरेशन प्रहार में अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई, 14 टन...

Raigarh Crime: ऑपरेशन प्रहार में अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई, 14 टन स्क्रैप से लदा माजदा जब्त; 11.98 लाख की संपत्ति बरामद

Raigarh Crime
Raigarh Crime

Raigarh Crime: रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 14 टन स्क्रैप से लदे टाटा 1512 माजदा वाहन को जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत 3.98 लाख रुपए और वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह कुल 11.98 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राम किंकर यादव को सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से आए लाल-मैरून रंग के माजदा वाहन में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स समेत बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टार ढाबा के पास दबिश दी।

मौके पर ओडिशा नंबर का टाटा 1512 माजदा वाहन क्रमांक OD15V7853 खड़ा मिला। तलाशी के दौरान वाहन में करीब 14 टन विभिन्न प्रकार का स्क्रैप मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे टीम ने पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक की पहचान भूषण कुमार साह, उम्र 37 वर्ष, निवासी ब्रीजराजनगर, जिला झारसुगुड़ा, ओडिशा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्क्रैप ओडिशा के बरगढ़ जिले के रेंगाली कैंप स्थित एक कबाड़ी दुकान से लेकर आया था और इसे स्थानीय प्लांट में खपाने की तैयारी थी।

पुलिस ने स्क्रैप और परिवहन में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNSS और 303(2) BNS के तहत थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Raigarh Crime: कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक विनय तिवारी, आरक्षक चन्द्रशेखर चन्द्राकर और आरक्षक विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर रायगढ़ पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here