Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur CG Politics : ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस सिंहदेव...

CG Politics : ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस सिंहदेव का तीखा बयान, बोले – केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में पूर्व गृहमंत्री को नजरबंद करना दुर्भाग्यपूर्ण

CG Politics
CG Politics

CG Politics :सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को रायपुर के गहोई भवन में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

CG Politics :सिंहदेव ने कहा कि यह अत्यंत विडंबनापूर्ण स्थिति है कि एक वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री को उस समय नजरबंद किया गया, जब केंद्रीय गृहमंत्री स्वयं छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कंवर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अपने विचारों को खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं। उनके साथ ऐसा व्यवहार उनकी गरिमा के अनुकूल नहीं है।

CG Politics :धरना देने पहुंचे थे कंवर, लेकिन रोक लिया गया

CG Politics :सूत्रों के मुताबिक, ननकी राम कंवर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने रायपुर पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस और प्रशासन ने उन्हें गहोई भवन में रोक दिया। सुबह से ही भवन के बाहर एसडीएम और पुलिस अधिकारी तैनात थे, और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था।

CG Politics :कंवर के साथ उनके पीएसओ और कुछ समर्थक भी अंदर मौजूद थे। समर्थकों ने गेट खोलने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई रियायत नहीं दी। यहां तक कि ननकी राम कंवर ने खुद गेट कूदकर बाहर निकलने की कोशिश भी की।

CG Politics :पुत्र ने भी की समझाने की कोशिश

CG Politics :दिनभर गहोई भवन के बाहर भाजपा नेता और कार्यकर्ता डटे रहे। कंवर के बेटे संदीप कंवर ने भी पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन ननकी राम अपने फैसले पर अड़े रहे और किसी भी हाल में आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

CG Politics : पूर्व से ही उठा रहे हैं सवाल

CG Politics : गौरतलब है कि ननकी राम कंवर पिछले कुछ समय से कोरबा कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। पहले ही वे चेतावनी दे चुके थे कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे 4 अक्टूबर से रायपुर में धरना देंगे।

CG Politics : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान और इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार इस स्थिति को किस तरह संभालती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here