Rajnandgaon News : शिक्षकों के WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, DEO ने 5 शिक्षकों को भेजा नोटिस…

Rajnandgaon News : राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षकों के एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अचानक अश्लील वीडियो प्रसारित होने लगे। इस ग्रुप में कई महिला शिक्षक भी सदस्य थीं, जिन्होंने इस आपत्तिजनक हरकत पर नाराजगी जताते हुए थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

READ MORE : वैश्विक मजबूती बेअसर : त्योहारों के बावजूद भारत में तेल-तिलहन के भाव धड़ाम, थोक में 22 तक टूटे दाम…

Rajnandgaon News : हैकिंग का शक, 5 शिक्षकों को नोटिस जारी

घटना सामने आने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पी.एस. बघेल ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि 20 से 30 आधिकारिक ग्रुप्स में से कुछ में यह आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित हुई।

डीईओ बघेल ने तत्काल उन पाँच शिक्षकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है, जिनके नंबरों से वीडियो शेयर किए गए थे। इन शिक्षकों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री कैसे प्रसारित हुई। डीईओ ने सभी शिक्षकों को अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करने की सलाह भी दी है।

APK फाइल से हैकिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह मामला साइबर हैकिंग से जुड़ा हो सकता है। कुछ शिक्षकों के मोबाइल पर एक संदिग्ध APK फाइल भेजी गई थी। शिक्षकों ने शिकायत की है कि इस फाइल पर क्लिक करते ही उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया और उसी के जरिए ग्रुप में वीडियो भेजे गए।

READ MORE : Technology : रोला जमाने आ गए ये 5 ‘फ्लैगशिप किलर’ स्मार्टफोन 60,000 से कम कीमत में धांसू कैमरा और दमदार फीचर्स…

शिक्षकों ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हैकिंग का पैटर्न क्या था और वीडियो भेजने वाला व्यक्ति कहाँ से सक्रिय था।

अनुशासन और सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक ओर जहाँ शिक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं शिक्षकों के आधिकारिक समूहों में डिजिटल अनुशासन पर भी बहस छेड़ दी है। विभाग ने सभी शिक्षकों को आगामी सात दिनों तक किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल, पुलिस और विभागीय जाँच साथ-साथ जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories